निर्वाचन में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला जारी पीठासीन अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित

संवाददाता दिलीप पाल आमला
आमला। लोकसभा चुनाव के निर्वाचन की व्यापक तैयारियां जारी है। ब्लाक में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं और मतदान के लिए 218 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही है। इन कर्मियों को उनके अधिकार, कर्तव्यों, नियम-निर्देशों और कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए अलग-अलग चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला विगत 1 माह पूर्व से प्रारंभ हो चुका था। सेक्टर अधिकारी/सेक्टर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी आदि को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उन्हें उनके अधिकार, कर्तव्यों, नियम-निर्देशों और कानून के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आदर्श आचरण संहिता के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों, ईवीएम मशीन, आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा निर्वाचन व्यय निगरानी के अन्तर्गत गठित विभिन्न दलों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है।

जिसके अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के लगभग 218 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षणार्थियों का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मतदान हेतु प्रशिक्षण दिया गया है।
