प्रेस नोट
थाना बीजादेही पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – दुर्गेश यादव
दिनांक 01/04/2024 को 14 वर्षीय पीड़िता द्वारा थाना बीजादेही में रिपोर्ट की गयी कि दिनांक 01/04/2024 को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी और आंगन लीप रही थी तभी आरोपी कमलेश धुर्वे घर पर आया और पीड़िता को उठाकर घर में ले जाकर उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया। पीड़िता की माँ के द्वारा आरोपी कमलेश को पकड़ने पर आरोपी कमलेश धुर्वे हाथ छुड़ा कर फरार हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बीजादेही में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। उक्त आरोपी कमलेश धुर्वे घटना दिनांक 01/04/2024 से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गयी। तलाश के दौरान आरोपी कमलेश धुर्वे पिता जग्गुलाल धुर्वे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पाण्डाझिरी थाना बीजादेही को दिनांक 06/04/2024 को नसरुल्लागंज जिला सीहोर से गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर न्यायिक हिरासत में जिला जैल बैतूल में निरुद्ध किया जाएगा।
उक्त आरोपी कमलेश धुर्वे की गिरफ्तारी में उनि रवि शाक्य थाना प्रभारी बीजादेही, सउनि संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक देवीप्रसाद सेलुकर, आरक्षक पवन एनिया थाना बीजादेही तथा आरक्षक राजेन्द्र धाड़से साइबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।
