इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार ने की । इस दौरान सेवा नियुक्त कर्मचारियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का कमेटी द्वारा साल एवं फल देकर सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया तत्पश्चात विभिन्न संस्थाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला प्रमुख वक्ताओं ने एसएल प्राचार्य दामोदर अहिरवार सियाराम अशोक कुमार वृंदावन लाल पूर्व विधायक प्रमोद कुमार, ओपी अहिरवार, श्रीमती श्वेता अहिरवार, केपी मंदु , सुनील कुमार, रामचरण जयविन्द, जुगल बाबूजी रहे । कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र कुमार बडोरिया ने किया तथा आभार मनोज कुमार अहिरवार द्वारा किया गया । इस मौके पर बालचंद, संजू, जमना, दीपक, प्रमोद, मंटू, रामचरण, सुनील, दामोदर, सियाराम, बालादीन, कुलदीप, दयाराम, प्रकाश, बिक्की, जयदीप, रामजीवन आदि लोग उपस्थित रहे।
निकाली गई शोभात्रा : संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई गई। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के आंबेडकर तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर सर्वप्रथम पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत बग्गी पर बाबा साहब की भव्य आकर्षक झांकी सजाई गई और शोभा यात्रा में ढोल नगाडे डीजे एवं घोडे शामिल थे। शोभा यात्रा में युवा बच्चे महिलाएं एवं पुरूष शामिल थे और शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा ठण्डाई पिलाकर स्वागत किया गया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई।

