टीकमगढ़। बुधवार के रोज श्रीराम नवमीं पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय नजरबाग मंदिर में भगवान रामलला का जन्मोत्सव कार्यक्रम विधिविधान के साथ सम्पन्न कराया गया। वहीं शाम 4 बजे शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमीं के पर्व पर नजरबाग मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई थी। पर्व के दिन दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव कार्यक्रम गर्भगृह में आयोजित किया गया। भगवान का जन्म होते ही संपूर्ण नगर में भक्तों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। इस आतिशबाजी से आसमान गुंजायमान हुआ जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भगवान राम माता सीता एवं श्री लक्ष्मण भगवान सफेद पोशाक धारण कराई गई साथ ही भगवान के सिंघासन को फूलाें से सजाया गया था। रामलला के जन्म पर दूध दही और पंचामृत से उनका स्नान कराया गया। इसके उपरांत आरती के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। जिसका सीधा प्रसारण बाहर लगाई गई एलईडी पर भक्तों से देखा। वहीं भक्तों ने कतार में होकर प्रकट हुए भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।
आर्केस्ट्रा पार्टी रही आकर्षण का केन्द्र : श्रीराम नवमी के पर्व पर शाम लगभग 4 बजे विशाल शोभायात्रा नजरबाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जिसमें बाहर से आई आर्केस्ट्रा पार्टी आकर्षण के रूप में देखी गई। पार्टी द्वारा धार्मिक भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की गई। साथ् ही हरे रामा-हरे कृष्णा की टोली ने भी भक्ताें को झूमने गाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा विजय राघव मंदिर प्रसन्न राघव मंदिर, बांके बिहारी मंदिर नायकों के मोहल्ला स्थित मंदिर जानकी बाग मंदिर सहित शहर भर के मंदिरों में विशेष आयोजन सम्पन्न कराए गए।
जगह जगह हुआ शाेभायात्रा का स्वागत शोभायात्रा नजरबाग से प्रारंभ होकर जो कोतवाली होते हुए मिश्रा तिराहा लुकमान चौराहा मजदूर चौराहा संमति चौराहा कटरा बाजार पुराना पोस्ट ऑफिस होते हुए जेठा चौराहा लक्ष्मी टॉकिज मार्ग सुभाष बुक डिपो मार्ग अवस्थी चौराहा मार्ग से निकलते हुए देर शाम बापस नजरबाग मंदिर परिसर पहुंचाी जहां महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान श्रीरामलला की आरती उतारते हुए पुष्प वर्षा कर राम भक्तों का स्वागत किया ।
ज्वारे विसर्जन में दिखा उत्साह चैत्र नवरात्र के पर्व के संपन्न होते ही बुधवार रामनवमीं के दिन भक्तों में ज्वारे विसर्जन के दौरान खासा उत्साह देखा गया। जिन श्रद्धालुओं ने नौ दिन तक माता की आराधना कर व्रत रखा था उन्होंने ज्वारों के दर्शनों उपरांत अपना व्रत खोला। स्थानीय सिद्ध क्षेत्र बगाज माता मंदिर पर मंगलवार अष्टमी एवं बुधवार नवमी के दिन दूर दराज से आए लोगों ने अपने अपने ज्वारों के खप्पर माता के समक्ष अर्पित किए। इस दौरान बगाज माता मंदिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

