विदेशी शराब दुकान नजूल के पट्टे पर किराए से हो रही थी संचलित एसडीएम ने की पट्टा निरस्त करने की कार्यवाही

आमला. नगर के बस स्टैंड स्थित शासकीय विदेशी शराब दुकान नियम विरोध संचालित करने की शिकायत पर राजस्व अमले द्वारा शराब दुकान पर पहुंच कर जांच की है। बस स्टैंड आमला में नजूल की भूमि पर दिए गए आवासी पट्टे पर शासकीय विदेशी शराब दुकान किराए पर संचालित की जा रही थी जिसकी शिकायत एसडीएम के पास होने से राजस्व के अधिकारियों द्वारा शराब दुकान की जांच की गई है।बताया जा रहा है कि नजूल की भूमि पर दुकान किराए से नही दी जा सकती है ऐसे में पट्टे को निरस्त भी किया जा सकता है। बस स्टैंड में अधिकतर दुकाने किराए पर चल रही है। शासन द्वारा नजूल की भूमि पर आवास के लिए पट्टे दिए गए थे लेकिन पट्टेधारियों द्वारा खरीद फरोख्त के चलते आवासीय पट्टे को बेच दिया है। वही कुछ कुछ दुकानें किराए पर चलाई जा रही है। जो कि नियम के विरुद्ध है। एसडीम शैलेंद्र बड़ोनिया ने बताया कि शासकीय विदेशी शराब दुकान की शिकायत प्राप्त हुई है। नजूल की भूमि पर शराब दुकान किराए पर चलाई जा रही है। जबकि नजूल की भूमि पर पट्टे पर दुकान किराए से नही दे सकते है। जाच की जा रही है।उक्त व्यक्ति के पट्टे को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
