जिले में बन्द नल जल योजना से परेशान हैं बहुत से ग्राम।
रिपोर्टर – दुर्गेश यादव
जिले में बन्द नल जल योजना में ज़िले के बहुत से गांव में पानी की समस्या से लोंग झुझ रहे हैं ग्राम नादा में ताज़ा मामला देखने को मिला है जहां ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन गाड़ी है और ठेकेदार तथा पी एची के अधिकारी की मिली भगत से शासन के लाखों रुपए निकाल लिए गए । ग्राम नादा के ग्रामीणों को पानी की बहुत समस्या हो रही है पूरा गांव पानी से परेशान हो रहा है इस संबंध में नहीं पंचायत विभाग द्वारा नल जल योजना के ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं करवा रहे हैं ठेकेदार द्वारा अधुरा निर्माण कार्य करके राशि निकाली गई और निर्माण कार्य अधूरा करके शासन के पैसे का दुरुपयोग किया ग्राम वासियो का कहना है कि जिस ठेकेदार ने काम किया है उसके ऊपर एफआईआर करवानी चाहिए। 