टीकमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में बुधवार 24 अप्रैल 2024 को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा एवं पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने दोपहर करीब 12 बजे से एक प्रेस वार्ता की जहां कलेक्टर एसपी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर संपूर्ण तैयारी के बारे में अवगत कराया और तमाम व्यवस्थाओं को भी गिनाया कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा के लिए मतदान किया जाना है जिसको लेकर जिला प्रशासन की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है और पूरी तत्परता एवं सक्रियता के साथ चुनाव कराया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जिले के संपूर्ण पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल 2024 को जो मतदान होना है वह पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से और निर्विघ्न हो जिसको लेकर तमाम पुलिस अमले को निर्देशित किया गया है और चुनावी ड्युटियां भी लगाई गई हैं कलेक्टर एसपी ने तमाम तैयारियां के बारे में जानकारी दी और कहा कि चुनाव शांति प्रिय तरीके से और निर्विघ्न कराया जाएगा इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा श्री गुप्ता सहित तमाम प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे।

