टीकमगढ़। 24 अप्रैल 2024 बुधवार के दिन दोपहर करीब 1.30 बजे नगर के स्थानीय कटरा बाजार चौराहे से विधायक एवं पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस के लोकसभा के लिए घोषित उम्मीदवार पंकज अहिरवार के लिए जनसंपर्क किया और बाजार में घूम कर लोगों से जन समर्थन मांगा इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी, पवन घुवारा, गौरव शर्मा ,डॉक्टर इसरार मोहम्मद सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। जहां दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने लोगों से जन समर्थन मांगा और बाजार में जगह-जगह पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया।

