पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान का महत्व बतलाया,दिया मतदाताओं को निमंत्रण
आमला.लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों,इसके लिए ब्लाक का पारंपरिक प्रभावी तरीका अपनाया जा रहा है। पुराने जमाने मे शादी-ब्याह में बुलाने के लिए लोगों को पीले चावल देने का रिवाज था,आमला में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके इसके लिए पुराने पारंपरिक रिवाज से मतदाताओं को मतदान के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। बैतुल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र 29 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए जिला रिटर्निंग आफिसर नरेन्द्र सूर्यवंशी(कलेक्टर) के निर्दशन में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका,आशा कार्यकर्ता,बीएलओ ने लोगों के पास और घर-घर जाकर पीले चावल दिए और उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया। वही लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदाताओं की भागीदारी बड़े इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही बूथ लेवल पर मतदान के महत्व का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिससे कि आगामी होने वाले 7 मई के लोकसभा चुनाव में शत,प्रतिशत मतदान कगया जा सके।
मतदान के महत्व को समझया…………………
आगामी लोकसभा चुनाव 7मई को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। आमला सारणी के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु महिला मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने, ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ विगत चुनावों में महिला मतदान का प्रतिशत पुरूषों की तुलना में कम रहा है । विशेषकर ऐसे क्षेत्र के ग्रामों में महिला मतदाताओं में जागरूकता उत्पन्न करने, मतदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
बूथ लेवल पर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक…………..
आमला सारणी लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए बूथ लेवल पर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है वहीं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है इस विषय में जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निग ऑफिसर शैलेंद्र बडोदिया ने बताया कि विभाग के द्वारा आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के तहत आज पहला दिन घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदान की तिथी से अवगत करवाया व मतदान का महत्व बताते हुए जिले के प्रत्येक ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका बीएलओ, सेक्टर पर्यवेक्षकों ने महिला मतदाताओं के घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदान की तिथी व मतदान का महत्व से अवगत करवाया । इसी के तहत् विशेष रूप से गर्भवती, धात्री व नव मतदाता, नव वधुओं एवं वृद्ध महिलाओं को मतदान हेतु 7 मई 2024 को मतदान केन्द्र आने के लिये आमंत्रित किया।
