टीकमगढ़। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत टीकमगढ़ लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर 11 बजे तक टीकमगढ़ में 40.21% वोटिंग हुई है। मतदान को लेकर सुबह से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार लोकसभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉक्टर वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस के पंकज अहिरवार के बीच है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दिवस को दोपहर 3 बजे तक टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली टीकमगढ़ तीनों विधानसभाओं में टीकमगढ़, जतारा, खरगापुर में 50.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें टीमगढ़ विधानसभा से 52.33 प्रतिशत मतदान होना रिकार्ड किया गया। इस विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 28 हजार 903 है । जिसमें 1 लाख 19 हजार 259 पुरूष मतदाता, 1 लाख 9 हजार 640 महिला मतदाता व 4 ट्रांसजेंडर मतदाताओं में से 66 हजार 480 पुरूष मतदाता, 53 हजार 310 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं अगर में लोकसभा क्षेत्र की दूसरी विधानसभा जतारा की बात करें तो यहां कुल 2 लाख 22 हजार 873 मतदाताओं में से 62 हजार 415 पुरूष मतदाताओं व 49 हजार 500 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार कर प्रयोग किया । यहां 50.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और इसी लोकसभा क्षेत्र की तीसरी विधानसभा खरगापुर विधान सभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 49.51 फीसदी मतदान होना रिकार्ड किया गया। जिसमें 2 लाख 52 हजार 791 मतदाताओं में से दोपहर 3 बजे तक 1 लाख 24 हजार 137 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार पूरे टीकमगढ़ जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत की जा रही वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक 50.51 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
वहीं शाम 5 बजे तक मिले मतदान के आंकड़ों के तहत टीकमगढ़ विधानसभा में 1 लाख 35 हजार 615 मतदाताआें ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे तक टीकमगढ़ में 59.35 प्रतिशत मतदान िरकार्ड किया गया। वहीं जतारा में 57.81 प्रतिशत तो खरगापुर विधान सभा में 56.31 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया है। इस प्रकार जिले भर में शाम 6 बजे तक कुल टीकमगढ़ जिले का 60.13 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है।
कलेक्टर व एसपी व राजनेताओं ने किया मतदान :
टीकमगढ़ लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है जिसके बाद लोग धीरे-धीरे लोग मतदान केन्द्र पर पहुंचे कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। मतदान शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पत्नी कमल खटीक के साथ सुबह शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसी क्रम में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान केन्द्र 74 पर पहुंच कर अपना वोट डाला । इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने अपनी मां के साथ मतदान क्रमांक 52 पर पहुंचकर वोट डाला। इस पर्व में नेताओं के साथ अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। जहां जिले के कलेक्टर अवधेश शर्मा व एसपी रोहित काशवानी व उनकी पत्नी डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता ने एक साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के इस पर्व को मनाया।
वोट डालने आई पूर्व मुख्यमंत्री :
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए टीकमगढ़ पहुंची। मतदान करने के बाद वह अपने सिविल लाईन स्थित अपने निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वीवीपेड और ईवीएम मशीन को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराया। टिकट नहीं मिलने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि उन्होंने ही टिकट लेने से इनकार कर दिया था।
पानी की समस्या को लेकर किया मतदान का बहिष्कार :
वहीं जिले के किशनपुरा गांव में लोगों ने पानी की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया। जिसके बाद मतदान प्रारंभ हो सका।
बढ़चढ़ कर लिया देश के सबसे बड़े पर्व में हिस्सा :
लोकसभा निर्वाचन 2024 में नव युवा, क्या अधेड़ और क्या वृद्ध सभी ने बढ़चढ़ का भाग लेकर देश के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई । अम्बेडकर तिराहे के समीप स्थित जानकी बाग बूथ क्रमांक 91 पर नया बस स्टैंड निवासी वयोवृद्ध चिंतामणि त्रिपाठी आयु 87 वर्ष व श्रीमती सावित्री देवी त्रिपाठी आयु 89 वर्ष में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ ही बम्हौरी बराना निवासी विशाल सिंह भदौरिया 85 वर्ष ने ग्राम के बूथ 15 पर पहुंच मतदान किया, ग्राम के 87 वर्षीय रामकिशन दांगी ने बूथ नंबर 10 पहुंच मतदान किया। इसी प्रकार 80 वर्षीय छिट्टन बाई, 80 वर्षीय बेनी बाई, ।
वहीं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान केन्द्र क्रमांक 13 तखा नई बस्ती की दीक्षा विश्वकर्मा ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयाेग करते हुए देश की सरकार के चुनाव में सहभागीता की। इसी के साथ नगर भवन वार्ड नंबर 3 निवासी तेजल सेन ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग करते हुए अन्य नागरिकों को भी देश के इस महापर्व में सहभागिता करने के लिए आमंत्रित किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

