मतदान केन्द्रों पर होगी शीतल पेयजल,की,व्यवस्था,सेक्टर आफिसर के साथ होंगे मेडिकल आफिसर
आमला. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ ही मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। मतदान के दिन बूथों पर मुकम्मल व्यवस्था के लिए बहेतर प्रयास किए जा रहे है,आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र 130 में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 276 पलिंग बूथ बनाए गए है पोलिंग बूथ पर बहेतर मूलभूत सुविधाएं रहेगी इसके लिए बीएलओ,अन्य प्रशसनिक कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है। वही मतदाता पर्ची के वितरण के साथ ही मतदाताओ को बताया जा रहा है। कि मतदान केंद्रों पर क्या क्या व्यवस्था की गई है। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि चुनाव में कार्यरत बीएलओ अन्य दलों द्वारा मतदाताओं के घर.घर जाकर मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। वही मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर छाव की व्यवस्था के लिए पंडाल लगाया जायेगा,दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर के साथ एक मेडिकल आफिसर की व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्र पर शीतल पेयजल,ओआरएस,ग्लूकोज,के साथ-साथ मेडिकल किट की वही व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजनों के लिए सक्षम ऐप के माध्यम से वहानं की भी सुविधा की गई है।
घर घर जाकर कल होगी होम वोटिंग………….
आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र 130 के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेंद्र बड़ोनिया ने बताया कि कल सोमवार 29 अप्रेल से मतदान दल द्वारा ऐसे बुजुर्ग जो कि चलने में अक्षम है,उनके घर पहुच कर होम वोटिंग के माध्यम से बुजुर्गोंजन अपने मत का उपयोग कर मतदान कर सकेंगे जिसके लिए 129 बुजुर्गों एव दिव्यांगजनों को चयनित किया गया है। जो होम वोटिंग के माध्यम से मतदान करेगे।
सेक्टर ऑफिसर के साथ रहेंगे मेडिकल आफिसर…………….
आमला सारणी विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर के साथ एक मेडिकल ऑफिसर भी रहेगा जो मतदाताओं के साथ-साथ चुनाव दल को भी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे,इसके साथ ही मतदान केदो पर ओआरएस, ग्लूकोस, मेडिकल किट की व्यवस्था भी की जा रही है किसी भी मतदाता या चुनाव दल के सदस्य को आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने के चलते मतदान केंद्र पर मेडिकल किट के साथ मेडिकल ऑफिसर की व्यवस्था भी की गई है
