होम वोटिंग के लिए दल हुआ रवाना होम वोटिंग शुरू ,फूलमालाओं से दल का स्वागत कर किया रवाना

आमला. लोकसभा चुनाव में ऐसे बुजुर्ग ओर दिव्यांगजन जो चलने में अक्षम है। उनके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा घर घर जाकर होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था की गई है।आज सुबह 7 बजे होम वोटिंग के लिए दल को फूलमालाओं से स्वागत कर उनको रवाना किया गया है ।

आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर शैलेन्द्र बड़ोनिया ने दल का फूलमालाओं से स्वागत कर शासकीय डॉक्टर अंबेडकर महाविद्यालय से दल को रवाना किया। जानकारी के अनुसार आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 129 मतदाता है

जिनकी होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए रूट पार्टी को रवाना किया गया है। इस विषय मे जानकारी देते हुए आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र 130 के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि आमला सारणी विधानसभा में कुल 129 मतदाता है जो आज होम वोटिंग के माध्यम से मत का उपयोग करेंगे।
