इटारसी / शादी का झांसा देकर बलात्कार करने बाले आरोपी पंकज राउत को आज तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती सुशीला वर्मा द्वारा धारा 376(2)(N) में दोषी पाते हुए 10 वर्ष की सजा ओर 1000 रुपये जुर्माने से दंडित किया। अति जिला लोक अभियोजक इटारसी भूरे सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पंकज ने तलाक शुदा महिला न्यू यार्ड इटारसी के साथ शादी का झांसा देकर वर्ष 2014 से 2017 तक अनेको बार शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और शादी से मुकर गया। पीड़ित 2 बच्चे की माँ थी आरोपी को जब मौका मिलता तो आरोपी उसके साथ कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध भी बलात्कार करता रहा। आरोपी मंडीदीप में कार्य करता था और पीड़िता के घर के पास ही रहता था पीड़ित ने मंडीदीप थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था जो कि जीरो पर कायम होकर थाना इटारसी में असल अपराध धारा 376 (2) n का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी आज न्यायालय में पूर्व से जमानत पर था। आज उसे जिला जेल नर्मदापुरम भेजने के आदेश दिए गए, अभियोजन ने इस प्रकरण में 14 गवाह ओर 18 दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रकरण को सिद्ध किया , जिस पर आज न्यायालय द्वारा आरोपी को दंडित किया गया। सम्पूर्ण प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया द्वारा की गई।


