सेमरिया में रेत के डंप पर खनिज विभाग का पड़ा छापा जम्बाड़ा सोनतलाई पर कर दी महेरबानी क्यों??
राजस्व विभाग के पटवारियों की मिलीभगत से हो रहा रेत का अवैध कारोबार
आमला. ग्राम पंचायत जम्बाड़ा जम्बाड़ाखुर्द,सेमरिया,सोनतलाई अवैध रेत के कारोबार का गढ़ बन गया है। जिसके पास टेक्टर ट्रेलिया है वो खेती किसानी छोड़कर रेत का अवैध कारोबार लिप्त हो गया है। क्योंकि जम्बाड़ा,सेमियरा,सोनतलाई ग्राम बेल नदी से लगा हुआ है। जिसके कारण बेल नदी से रेत की चोरी करके सस्ते दामो पर बिना रॉयल्टी के रेट बेचने का रेत का अवैध कारोबार रेत माफियो द्वारा किया जा रहा है। साथ ही तिरमहु,नादिखेड़ा,केदारखेड़ा,कोडरखापा, गाव में भी रेत के अवैध डंप दिखाई पड़ रहे है। लेकिन खनिज विभाग के द्वारा सिर्फ सेमियरा गाव में ही रेत के अवैध डंप पर छापा मारा है। जबकि आमला नगर में ही करीब 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर रेत के अवैध डंप लगे हुए है। इस ओर पुलिस भी करवाई कर सकती है। लेकिन पुलिस भी रेत के ट्रेक्टर ट्रालियों पर कोई कारवाई करते नजर नही आ रही है। नाम ना छापने के शर्त पर रेत के व्यापारी ने बताया कि बिना रॉयल्टी के टैक्टर ट्रेलिया चलाने के लिए प्रतिमाह प्रशासन के अलग अलग अधिकारी बन्द लिफाफे में नजराना लेते है। इस लिए अवैध रेत परिवन ओर भंडारण पर कोई कार्यवाही नही की जाती है। सूत्रों की माने तो ग्राम जम्बाड़ा,सोनतलाई,समेरिया, केदारखेड़ा,नादिखेड़ा गाव में अवैध रेत के डंप लगे हुए है। लेकिन खनिज विभाग द्वारा उन ठकनो पर छापा नही मारा है। हाल फिलाल रेत का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। ऐसे में प्रशासन को राजस्व की लाखों की हानि उठानी पड़ रही है। सूत्रों की माने तो सम्बंधित हल्का पटवारी के संज्ञान में होने के बाद भी पटवारी के द्वारा अवैध रेत के भंडारण पर कोई कारवाई नही की जा रही है।
आमला में कई जगहों पर लगा है अवैध रेत के भंडारण

नगर के रतेड़ारोड़,बंधा रोड,हसलपुर,कई जगहों पर रेत के अवैध डंप लगे हुए है। लेकिन खनिज विभाग द्वारा आमला शहर के छोड़कर गाव में छापामार कारवाई की है। जबकि गाव जाने के लिए आमला से ही गुजरना पड़ता है इसके बाद भी आमला शहर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध रेत के डंप लगे हुए है। इस ओर ना तो राजस्व विभाग कारवाई कर रहा है ना खनिज विभाग की कोई बड़ी कार्यवाही सामने नही आई है
ग्राम केदारखेड़ा,नादिखेड़ा,तिरमहु में भी अवैध रेत का हो रहा कारोबार

ग्राम केदारखेड़ा,नादिखेड़ा,तिरमहु में भी अवैध रेत का हो रहा कारोबार यहां भी रेत के अवैध डंप जगह जगह लगे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि गाव के आसपास की नदी से रेत निकालकर लोग भंडारण कर रहे है। उसके बाद टेक्टर ट्रालियों से रेत की बिक्री बिना रायल्टी के की जा रही है। गाव में सरपंच सचिव पटवारी को भी जानकारी में है कि गाव में अवैध रेत के डंप का भंडारण किया गया है। लेकिन उसके बाद भी कोई कारवाई नही की जा रही है।
इनका कहना है………………….
कल ही ग्राम सेमरिया में अवैध रेत के डंप पर छापा मार करवाई की गई है। जिस जिस स्थान पर अवैध रेत के डंप है उन पर भी करवाई की जायेगी।
भगवंत नागवंशी मॉइनिंग इंस्पेक्टर आमला
