नर्मदापुरम / भारत के युवाओ को पूर्ण रोजगार युक्त बनाकर समृद्ध और समर्थ भारत बनाने के लिए स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । आज जिला स्वाबलंबी केन्द्र आनंदनगर नर्मदापुरम पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वाबलंबी भारत अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता चार विभाग के संगठन मंत्री हेमंत रावत ने की। इस बैठक में प्रांतीय विचार वर्ग विदिशा में भाग लेने के विषय पर चर्चा हुई। जिसमें नर्मदापुरम तहसील के लगभग 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लेने की सहमति प्रदान की। बैठक में विभाग प्रमुख डॉ. योगेश मोहन सेठा चार विभागों के संगठन मंत्री हेमंत रावत, विभाग सहसंयोजक इंद्र मोहन दुबे, तहसील संयोजक संजय शर्मा, नगर संयोजक हेमंत दुबे, गजानंद यादव, रामकृष्ण रघुवंशी, ज्योति मालविया, सरोज चौरे, आशा वाग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


