नेशनल हाईवे बैतूल से इन्दौर मार्ग पर अधुरे निर्माण कार्य में आएं दिन हो रही दुर्घटना
रिपोर्टर-दुर्गेशयादव
शाहपुर – आज नेशनल हाईवे बैतूल इन्दौर अन्तर्गत चिचोली से घर लौट रहे चिरोटिया निवासी सुक्कल धाडसे उपसरपच ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत जनपद पंचायत शाहपुर एवं उसके साथ उसके ही गांव के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता पाटिल के पति देवीदीन पाटिल को चुना जोड़ के पास ट्रक ने रौंदा गया जिसमें दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। निर्माण कार्य अधुरे होने के कारण आएं दिन नेशनल हाईवे पर दुर्घटना हो रही है । चिचोली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली चिकित्सालय में भेजा गया। और मामला की जांच कर रहे हैं।
