पीने का पानी जैसे मिला ग्रामीणों में आई खुशी की लहर 
ग्राम मालेगांव की पेयजल व्यवस्था को किया पीएचई विभाग ने दुरुस्त
आमला. ग्राम पंचायत मालेगांव के ग्राम पतली रैयत में पानी की विकराल समस्या उतपन्न हो गई थी। इसका मुख्य कारण यह था कि विधुत विभाग द्वारा विधुत कनेक्शन को जोड़ा नही गया था। आज शुक्रवार को पीएचई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे ग्राम ग्राम पतली रैयत के हरिजन ढाने में नलकूप में मोटर डालकर स्थायी कनेक्शन को शरू किया गया अब लोगो को पीने का पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा। स्थाई विधुत कनेक्शन से नलकूप की मोटर सुचारू रूप से चलेगी। पीएचई विभाग के एसडीओ रवि वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत मालेगांव के ग्राम ग्राम पतली रैयत में पीने के पानी की समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने आज ही दी थी

शुक्रवार को पीएचई विभाग के कर्मचारियों को भेजकर नलजल योजना को दुरुस्त कराया गया है। अब गाव में पानी की कोई समस्या नही है। इस विषय मे पीएचई की उपयंत्री ज्योति सरयाम ने बताया कि ग्रामीणों ने पानी की समस्या से अवगत कराया था आज ही ग्राम में नलजल योजना को व्यवस्थित किया गया है।

अब पानी की समस्या नही आएगी। ग्राम की पार्वती परसराम,अनिता कलश्रम,पार्वती परसराम,चंद्रकला मनीष,रंजना टटू इवने,शिवकली विजय नागले,सुमन सोने, ने बताया कि ग्राम में नलजल योजना शरू हो गई है पानी की कोई समस्या नही है। नलों में पानी आने से हर्ष का माहौल है।महिलाओ ने कहा कि आज ही अधिकारियों को अवगत कराया था कि पानी की बहुत समस्या आ रही है। तो आज ही नलजल योजना शरू कर पानी मिलने लगा है।
