टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण कर जबाव दर्ज करायें। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि जनाकांक्षा पोर्टल पर दर्ज लम्बित समय सीमा प्रकरणों का समय पर निराकरण कर जबाव दर्ज करायें। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त समस्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध मंे निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि प्रभारी अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय में लंबित केसों का शीघ्र निराकरण करायें। उन्होंने निर्देषित किया कि लंबित प्रकरणों का जबाव समय पर प्रस्तुत हो, यह सभी विभाग प्रमुख सुनिष्चित करें तथा लंबित कोर्ट केसों के लिये नियुक्त ओआईसी के साथ नियमित रूप से प्रकरणवार विस्तार से समीक्षा करें। साथ ही लंबित केसों के संबंध में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत जबाब की कॉपी कलेक्टर कार्यालय की संबंधित शाखा में भी प्रेषित करें और कंटेम्प्ट केसों के सम्बंध में तुरंत जबाव पेश करें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित कोर्ट केसों की विस्तार से प्रकरणवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री शर्मा ने 5 जून से प्रारंभ होकर 16 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए नदी, नालों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्त्रोतों की सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करायें। साथ ही उन्होंने पुराने ऐतिहासिक जल स्त्रोतों की जानकारी एकत्र कर उनकी सफाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री शर्मा ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण की तैयारी करने तथा लगाये गये पौधों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्षा ऋतु प्रारंभ होने पर बड़ी संख्या में पौधा रोपण के कार्यक्रम आयोजित करने कहा तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर वन तैयार करने के लिए जनसहभागिता से पौधे लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने स्कूल चले हम अभियान की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को 21 जून को होने वाले योग दिवस के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो यह सुनिष्चित किया जाये। इसके लिए प्रत्येक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल की शुद्धता मापने टेस्टिंग कराई जाये। उन्होंने आगामी दिनों में वर्षा ऋतु के प्रांरभ होने पर जिले में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बचाव के सभी इंतजाम करने तथा वर्षा ऋतु के पूर्व नालियों की साफ-सफाई एवं जर्जर हो चुके भवनों को गिराने के निर्देश दिये। साथ ही वर्षा ऋतु में आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए सड़क एवं पुल-पुलियों की मरम्मत का काम शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं उससे जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीफ फसलों के लिये बीज एवं उर्वरक का पर्याप्त इंतजाम रखें। किसानों को प्रोत्साहित करें कि डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण आरके पस्तोर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अषोक कुमार शर्मा, सहायक संचालक उद्यान अजय रोहित, सहायक संचालक मत्स्य श्री आरके मिश्रा, सीएमएचओ डाॅ. शोभाराम रोषन, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डाॅ. ऋजुता चैहान, सहायक संचालक पिछड़ा एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग श्रीमती अपूर्वा जैन, पीओडूडा सुश्री षिवि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

