टीकमगढ़। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण इस अवधि में जनसुनवाई का कार्यक्रम स्थगित किया गया था। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत लागू आदर्श आचार संहिता 06 जून से हटाने की सूचना प्राप्त होने के फलस्वरूप जनसुनवाई कार्यक्रम पूर्वानुसार प्रतिदिन मंगलवार को प्रारंभ किया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रक्रिया के चलते अभी तक जनसुनवाई का कार्यक्रम स्थगित था लेकिन अब पुनः जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार से फिर जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है जहां आज 11 जून 2024 मंगलवार को पूर्व अनुसार जनसुनवाई की जाएगी।

