यह पुरायण सात दिवस तक संगीत मय चलेगा जहां रोजाना भगवान विश्वकर्मा का पुरायण कथा वाचक वृंदावन धाम हाल डिकोली के शास्त्री राजकुमार शुक्ला जी महाराज द्वारा सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बगाज माता मन्दिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा के संगीतमय पुरायण का धर्म महोत्सव शुरू हुआ है जहां यह कार्यक्रम सकल क्षेत्रीय विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा कराया जा रहा है जिसमें समाज के सहजातीय भाई -बंधुओं सहित भक्त गण इसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

