टीकमगढ़ । आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 12.06.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में कलेक्टर टीकमगढ़ श्री अवधेश शर्मा की उपस्थिति में टीकमगढ़ नगर के शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एडीएम प्रताप सिंह चौहान,संजय दुबे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारीयों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

