टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 11-12.06.2024 को कॉम्बिंग गश्त की गई ।
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा अनेक कार्यवाहिययां कीं गईं जिनमें 10 स्थाई वारंट,69 गिरफ्तारी वारंट,199 जमानती वारंट तथा 290 समंसो की तामीली की गई ।अवैध शराब के विक्रय करने वालों के विरुद्ध कुल 37 प्रकरण कायम किए गए। अन्य माइनर एक्ट आर्म्स,जुआ ,सट्टा में 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । थाना क्षेत्रों में 23 जिला बदर,91 हिस्ट्रीशीटर,152 गुंडा बदमाश, 21 जेल रिहा आरोपियों को चैक किया गया। जिला इकाई थानों में 01 इनामी, आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिला इकाई थानों में वाहन चेकिंग लगाकर 603 वाहन चेक किए गए जिनमें 163 वाहनों की पर चालानी कार्यवाही कर 56300 का समन शुल्क वसूला गया। उक्त प्रभावी कार्यवाहियों के साथ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले की जनता से अपील की गई है कि जिले में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस अधीक्षक को उनके मोबाइल नंबर 7014097224 पर दें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

