टीकमगढ़। गुरूवार को एंजिल्स एबोड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपने समर प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार ध्रुवे से मुलाकात की। मुलाकात के लिए छात्राएं जिला पंचायत कार्यालय अपने मेंटर के साथ पहुंची थी। इस मुलाकात का उद्देश्य था कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज सिस्टम को समझना और उसमें जिला पंचायत और उसके सीईओ की क्या भूमिकाएं होती हैं उसे जानने के लिए यह सब कार्य किया गया। इस दौरान ध्रुवे सर ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया व उनके प्रत्येक प्रश्न का बहुत अच्छे से जबाब दिया। बच्चों ने उनकी पढ़ाई और व्यक्तिगत रुचियों के संबंध में भी प्रश्न किये । बच्चों की जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार ध्रुवे से बातचीत की कुछ झलकियां।

