टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड बल्देवगढ़ के ग्राम सूरजपुर के खैरा तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को गहरीकरण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं, जन संकल्प जन कल्याण सेवा समिति के वैनर तले मुजरा जन कल्याण समिति, छत्रपति शिवाजी जन कल्याण समिति ह्यूमन सोसायटी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ,परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्रों के द्वारा तालाब गहरीकरण कार्य चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व आस पास के लगभग 12 ग्रामों के किसानों के द्वारा जन सहभागिता से तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में एपीओ समाधिया, एई रोहित संगरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुमारी महक खत्री, विकास खंड समन्वयक ललित शर्मा , नवांकुर संस्था प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अवधेश शुक्ला, बृजबहादुर कुशवाह, मनोहर केवट, मनमोहन शुक्ला परामर्शदाता मनोज सक्सेना ,श्री द्वारका तिवारी , रामबिहारी पटेरिया, रवि किरण राय, क्लस्टर मोबलाईजर श्री नीरज पटेरिया, अरविन्द चढ़ार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित किसानों ने सहभागिता की। यह कार्य विगत तीन दिवस से संचालित है जिसमें किसानों द्वारा आपसी जन सहभागिता से कार्य किया जा रहा है।

