जतारा। पीएससी परीक्षा 2021 में
पूजा ने इस सफलता का सबसे पहला श्रेय मां गायत्री को दिया उन्होंने बताया कि आज में डीएसपी पद पर पहुंची हूं जितनी तपस्या मैंने की है उससे कहीं अधिक मेरे माता-पिता ने की है उन्होंने पीएससी को जिया हमने तो केवल पढ़ा है जो मुझे हर कदम हिम्मत दिलाते रहे कि तुम ऑफिसर बन कर आओगी। आज वह दिन आ गया। आप सभी का प्यार देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। आप सभी के आशीर्वाद से आपकी बेटी और आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताय की उनका शुरू से ही आईएएस बनने का सपना रहा है। जिसके लिए उन्होंने इंदौर के होल्कर कॉलेज से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। इसके बाद इंदौर में रहते ही एमपीपीएससी की तैयारी करने लगी। डीएसपी पद पर चयन के बाद नगर में पहली बार पहुंची पूजा लक्षकार का बुधवार को नगर में जोरदार स्वागत किया गया। नगर का नाम रोशन करने वाली बेटी की अगवानी लिए नगर के लोग बैरवार तिगेला पहुंचे, जहां से खुली गाड़ी में सवार होकर निकली पूजा का नगर में पुष्प मालाओं पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड मेरा मार्केट होते हुए घर पहुंची जहां लोगों ने बेटी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक अंशुमान चौरसिया कहते हैं कि कौन कहता है कि जतारा में रहकर पढ़ाई नहीं हो सकती है आज सिद्ध कर दिया है पूजा ने जिन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर से माध्यमिक शिक्षा तक पढ़ाई की जहां से उनकी नींव मजबूत हुई मेहनत और लगन से सफलता पाई जा सकती है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

