टीकमगढ़ । बीते रोज नर्मदा समय न्यूज़ ने एक खबर को प्राथमिकता से जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के संज्ञान तक पहुंचा था जिसको लेकर जिला प्रशासन और नगर प्रशासन ने इस ओर कार्यवाही करते हुए लोगों की समस्या को हल किया है। नगर के स्थानीय सेल सागर चौराहे पर सड़क के दोनों किनारे नाली निकासी के लिए बड़े-बड़े गड्ढे थे जिनमें दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी इस खबर को नर्मदा समय न्यूज़ ने प्राथमिकता से जिला प्रशासन, नगर प्रशासन के संज्ञान में दिया था जिस पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है और इन गडढो को बंद किया जा रहा है। नगर की और भी सड़कों पर इस प्रकार के गडढे हैं जिन्हें बारिश के पूर्व शीघ्र भरे जाने की मांग जनता जनार्दन द्वारा नगर प्रशासन और जिला प्रशासन से की गई है।

