टीकमगढ़ अजाक्स संगठन की जिला शाखा द्वारा 14 जून 2024 शुक्रवार के दिन एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एवं मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को दिया गया है जिसमें संगठन ने मांग की है कि मध्य प्रदेश में जिला स्तरीय न्यायिक सेवाओं में सिविल जज पद हेतु अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया जाए। यह ज्ञापन एडीएम पीएस चौहान को सौंपा गया है ज्ञापन अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में दिया गया है ज्ञापन के दौरान अजाक्स संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला स्तरीय सिविल जज पद हेतु अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण के लिए यह ज्ञापन दिया गया है जिसमें मांग की गई है कि इन लोगों के लिए इन भर्ती पदों में आरक्षण लागू किया जाए।

