टीकमगढ़ । भाजपा नेता विकास यादव ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी के नाम दिया है जिसमें उन्होंने मांग की है कि फ्लेक्स फाड़ने वाले आसमाचिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक के द्वारा केंद्र में मंत्री पद के लिए शपथ ली गई थी जिन्हें शुभकामनाएं देने के लिए नगर में जगह-जगह भाजपा द्वारा फ्लेक्स लगाए गए थे इसी तारतम में यह फ्लेक्स कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर भी लगायाग गया था जहां इस फ्लेक्स को किन्ही असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया है जिस ओर कार्यवाही किए जाने की मांग भाजपा नेता विकास यादव ने की है और इस संबंध में श्री यादव ने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है।

