टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय के नजदीकी धर्म क्षेत्र सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय सकल विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा का पुरायण कराया जा रहा है जहां रोजाना क्षेत्रीय सकल विश्वकर्मा पांचाल समाज के भाई बंधु सपरिवार शामिल हो रहे हैं और भक्तगण इस भागवत कथा का आनंद लेकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। शनिवार 15 जून 2024 के दिन भी भागवत आचार्य राजकुमार शुक्ला आचार्य वृंदावन धाम एवं हॉल डिकोली ने भागवत पुरायण में अच्छे-अच्छे प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया जहां श्रोता नाचते झूमते गाते नजर आए। उल्लेखनीय है कि बगाज माता मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय सकल विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा पुरायण का आयोजन संगीतमय कराया जा रहा है जहां क्षेत्रीय सहजातिय सामाजिक भाई बधुंओं सहित अनेक भक्तगण इस भागवत पुरायण का धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह धर्म महोत्सव बीते 10 जून 2024 से आयोजित हो रहा है जहां आज रविवार 16 जून 2024 को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ इसका समापन होगा।