टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील पलेरा की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्य पलेरा कृषि मंडी प्रांगण में हुआ इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने की सहयोगी जिला सहमंत्री नीरज श्रीवास्तव रहे निर्वाचन सूची का निर्माण श्रीपत भदोरिया ने किया और मंचसंचालन जिला जैविक खेती प्रमुख राम गोपाल विश्वकर्मा ने किया। इसके उपरांत तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया ने अपना 3 वर्ष का कार्यकाल किसानों को बताया। इस उपलक्ष पर जिला सह मंत्री नीरज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में किसानो से कहा कि जब तक आप संगठित नहीं होंगे तब तक आपकी समस्या हल नही होगी इसलिए आप सब संगठित हो इसके बाद जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 2 प्रतिशत कर्मचारी,7 से 8 प्रतिशत नेता है मगर 80 प्रतिशत किसान दर-दर की ठोकरे खा रहा है हे किसानो अपने अधिकार के लिए एक हो जाओ आज आपको 5 किलो गेहूं के लिए आपका कितना नुकसान हो रहा है भारतीय किसान संघ आपको, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए लड़ रहा है तेरा मेरा छोड़ो अपने अधिकार के लिए अपनी फसल के मूल्य के लिए एक हो जाओ, आगे कार्यक्रम के अंत में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर क़ृषि मंडी पलेरा से पैदल मार्च करके संबिधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को तिलक,कर फिर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व एक ज्ञापन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के नाम नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश खरे को सौंपा , जिसमें भारतीय किसान संघ ने निम्न मांगे की तहसील पलेरा लंबे समय से लंबित पड़े सीमांकन के प्रकरण शीघ्र हल किए जाए। , बान सुजारा बांध की पाइपलाइन जगह जगह टूटी हुई है जिसे शीघ्र सुधारा जाए। , तहसील पलेरा के तालाबों को पाइप लाइन द्वारा बान सुजारा बांध से जोड़ा जाए।, तहसीलों में रिकॉर्ड दुरस्ती के प्रकरण शीघ्र सुधरवाए जाए।, वन विभाग द्वारा जो यूकेलिप्टस के पेड़ लगाना निश्चित किया है उसकी जगह तेंदू पत्ता, महुआ, नीम, पीपल व बरगद के पेड़े लगाए जाए। , कृषि विभाग व किसानों के बीच समंजस्य न के बराबर है इनके बीच समंवय बनाया जाए जिससे शासन की योजना का लाभ सभी किसानों को मिल सके। , सिचाई विभाग द्वारा नहरों की मरम्मत कराकर तालाबों का गहरीकरण सम्बंधित समितियों द्वारा कराकर क्षेत्र बढ़ाया जाए। , तालाब गहरीकरण में वन विभाग रोक न लगाए। , तहसीलों में लंबे समय से जमें कर्मचारियों को अन्य तहसीलों में स्थानांतरित किया जाए जिससेे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके।, आदिवासियों के लिए विधुत ट्रांसफार्मर योजना लागू की जाए, आदिम जाति कल्याण विभाग व आदिवासियों के बीच उचित तालमेल बैठाया जाए जिससे शासन की योजनाएं आदिवासियों तक पहुंच सके। , राजस्व विभाग व वन विभाग की सीमांकन सबंधित समस्या शीघ्र हल कराई जाए, सर्व सम्मति से हरपाल सिंह सिसोदिया को तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री जमना प्रसाद यादव को तहसील, तहसील सहमंत्री पं रामस्वरूप मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह परमार को जैविक खेती प्रमुख, दयाराम यादव को उपाध्यक्ष, उदल सिंह को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश पटैरिया को उपाध्यक्ष, श्रीमती लाड़कुवंर आदिवासी को महिला संयोजिका, रामरतन पाल को युवा वाहिनी प्रमुख, रामचरण विश्वकर्मा को सदस्य, नीरज पाल को सदस्य, हरिश्चंद्र अहिरवार को सदस्य, सुरेन्द्र रैकवार को सदस्य, कमलापति आदिवासी को सदस्य, अखिलेश यादव को सदस्य, मकुंदी कुशवाहा को सदस्य, राम सहाय पाल को सदस्य, कामता को सदस्य बनाया गया इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों के सैकड़ो किसान व मातृशक्ति मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

