टीकमगढ़। सकल विश्वकर्मा समाज टीकमगढ़ का मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 17 जून 2024 को झांसी रोड पर स्थित अपूर्व होटल में सुबह 10 से आयोजित किया जाएगा जिसमें सामाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा और विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा मिलन समारोह में समाज के विकास और उत्थान को लेकर अनेक मुद्दों पर चर्चाएं कीं जाएंगीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजनी अखाड़ा उज्जैन के महंत श्री श्री सुरेश्वरानंद पुरी जी महाराज एवं मध्य प्रदेश शासन के विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा महा पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा उपस्थित रहेंगे इन सभी अतिथियों का टीकमगढ़ नगर में प्रथम बार आगमन होगा जिला स्तरीय सकल विश्वकर्मा समाज के भाई बंधु एवं आयोजन कमेटी के लोग इसमें सम्मिलित होंगे जहां समाज के मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने सकल विश्वकर्मा समाज के सभी बन्धुओं से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की बात कही है।

