टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट के समीप झांसी – टीकमगढ़ मार्ग पर स्थित अपूर्व होटल में सोमवार 17 जून 2024 को सकल विश्वकर्मा समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का सम्मान किया गया एवं समाज के लोगों ने एकत्रित होकर समाज के उत्थान और विकास को लेकर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं कीं। इस मौके पर 01 घंटे का विश्वकर्मा महंत श्री श्री सुरेश्वरानंद पुरी जी निरंजनी अखाड़ा उज्जैन का सत्संग भी आयोजित हुआ जहां महंत जी ने समाज के लोगों को समाज के विकास की राह दिखाई और भगवान विश्वकर्मा के बारे में संपूर्ण जानकारियां दीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट दर्जा प्राप्त एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेंद्र विश्वकर्मा विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ एवं राम किशोर विश्वकर्मा विश्वकर्मा महासभा के उत्तर प्रदेश से तमाम अतिथिगण मंचासीन थे कार्यक्रम का संचालन शरद विश्वकर्मा,विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ ने किया कार्यक्रम में समाज के तमाम लोग एवं मातृशक्ति व प्रतिभावान छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम मे संयोजन भालेंद्र शेखर झां का था एवं सकल विश्वकर्मा समाज से दद्दी विश्वकर्मा फुटेर,मुकेश विश्वकर्मा बजरंग अखाड़ा ,भगत राम विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ,अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लाली झां जतारा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा टीकमगढ़ ,देवानंद विश्वकर्मा ,राजू विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा ,भरत लुकमान ,राजू विश्वकर्मा ,रवि विश्वकर्मा नया खेरा, डॉ पीएल विश्वकर्मा ,शंकर विश्वकर्मा सूरजपुर ,हंसराज विश्वकर्मा बड़ागांव धंसान विष्णु शर्मा, पटवारी लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, मुन्ना लाल विश्वकर्मा ,अमर शर्मा ,मनोहर लाल विश्वकर्मा खरगपुर सहित सकल विश्वकर्मा समाज के अनेक वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे जहां समाज के विकास और उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की गई और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने समाज को संबोधित किया और शिक्षा पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षित होना अति आवश्यक है बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाऐं उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की पहली विकास की सीढ़ी है वही उत्तर प्रदेश से आए रामकिशोर विश्वकर्मा ने भी शिक्षा पर जोर डाला मंचासीन सभी अतिथियों ने अपना -अपना उद्बोधन दिया और समाज के लोगों को ऊंचाइयों पर जाने की राह दिखाई वहीं उन्होंने राजनैतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भाग लेने की बात भी कही।