टीकमगढ़। 18 जून 2024 मंगलवार के दिन मानसून ने दस्तक दी और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई वहीं गड़गड़ते आसमान पर बादलों की चमक और तेज चली आंधी ने कुछ घंटे के लिए लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया लेकिन इसके साथ बारिश भी हो गई बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली और शाम के समय मौसम खुशनुमा हो गया। वही बारिश को देखते हुए किसानों ने भी खुशी जताई और अपनी खेती की तैयारी मे किसान जुट चुके हैं जहां आगामी बोबनी के लिए किसानों ने भी बारिश को देखते हुए कमर कसली है। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ भी गिर गए और घंटों तक बिजली भी गुल रही। उल्लेखनीय है कि तेज आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ बारिश हुई है जहां बारिश के आने से किसानों ने खुशी जताई है वहीं लोगों ने भी खुशी नजर आई।