टीकमगढ़। दिनांक 18.06.2424 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़, अनुविभागीय कार्यालय टीकमगढ़ एवं जतारा तथा जिले के समस्त थानों,चौकियों में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में किया गया जन-सुनवाई का आयोजन। जनसुनवाई कार्यक्रम में लोग अपनी पुलिस हस्तक्षेप योग्य समस्याओं का लिखित आवेदन पत्र लेकर अपने उपरोक्त नजदीकी पुलिस कार्यालयों एवं थानों,चौकियों पर उपस्थित हुए। जहां उनकी समस्याओं का निराकरण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

