टीकमगढ़। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की मनसा अनुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ नगर टीकमगढ़ में निवासरत लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट कार्य चुनाव के दौरान किया है जिसको लेकर श्री विश्वकर्मा को जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा श्री प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर पटवारी लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है श्री विश्वकर्मा के इष्ट मित्रों परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी हैं।

