टीकमगढ़। सागर- टीकमगढ़ मार्ग पर गोंगावैर हनुमान मंदिर के समीप स्थित सागर बाईपास बस अड्डे पर कोई भी सुविधा यात्रियों को नहीं है जहां बिजली पानी और अन्य सुविधाओं की अति आवश्यकता है जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 01 और वार्ड क्रमांक 02 के पार्षदों सहित यहां के स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन को ज्ञापन बीते माह दिया था और लगातार यहां के स्थानीय लोग इस सागर बाईपास के बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन और नगर प्रशासन का ध्यान इस और नहीं जा रहा है स्थानीय लोगों सहित आने जाने वाले यात्रियों ने इस बस अड्डे पर बस आदि का इंतजार करने वाले यात्रियों का कहना है कि यह बस अड्डा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यहां बिजली पानी और अन्य सुविधाओं की अति आवश्यकता है स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस बस अड्डे पर घनघोर जंगल है और जंगली रास्ते से ही यह बाईपास निकला है जहां बिजली की अति आवश्यकता है एवं बस अड्डे पर छाया दान की भी कोई व्यवस्था नहीं है और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर प्रशासन से मांग की है कि इस बस अड्डे पर शीघ्र अतिशीघ्र मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाए बीते 14 मई 2024 को स्थानीय लोगों सहित पार्षदों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था और यह मांग की थी ज्ञापन देने वालों में वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद श्रीमती सीता कुशवाहा वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद अरविंद अड्डू रजत सहित स्थानीय लोग अशोक विश्वकर्मा राकेश कुशवाहा शंकर कुशवाहा सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे

