टीकमगढ़। मंगलवार के दिन कुंडेश्वर के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान शाला के शिक्षकों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जहां उन्होंने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है जिससे हम सभी को शुद्ध वायु एवं ऑक्सीजन प्राप्त होती है इसलिए हम सभी को अपने जीवन में वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक श्रीमती रितु शर्मा शिक्षक रतन सिंह ठाकुर गायत्री यादव सहित बच्चों के अभिभावक सम्मिलित हुए।

