टीकमगढ़ । शासकीय प्राथमिक शाला बड़माड़ई में 18 जून 2024 मंगलवार के दिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं आदेशानुसार प्रवेश उत्सव मनाया गया जहां प्रवेश उत्सव में बच्चों को पुस्तकें वितरण कीं गईं एवं दीवारों पर नारे लेखन कर प्रवेश उत्सव का प्रचार प्रसार विद्यालय के स्टाफ और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया इस मौके पर स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष राकेश यादव सहित ग्रामीण जन एवं छात्र व उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम बडे़ ही गरिमा पूर्ण तरीके से स्कूली छात्र छात्राओं के बीच मनाया गया जहां प्रवेश उत्सव का महत्व एवं शिक्षा का महत्व शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शाला के प्रधान अध्यापक द्वारा छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को समझाया गया इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बड़माड़ई के प्रधान अध्यापक मुन्ना लाल जैन,शिक्षिका श्रीमती बबली जैन ,प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती शाहीन खातून सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्रा व उनके अभिभावक एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी शाला के प्रधानाध्यापक मुन्नालाल जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।