टीकमगढ़। नगर कै नरैया मोहल्ला में निवासरत सुंदरकांड मंडल के ढोलक मास्टर लक्ष्मी वर्मा की शादी की सालगिरह होने पर बुधवार 19 जून 2024 को सुंदरकांड मंडल के सदस्यों द्वारा उनके घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई गई एवं पुष्प माला, श्रीफल और गमछा आदि भैंटकर उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस मौके पर सुंदरकांड मंडल के सक्रिय सदस्य एवं नगर के बार्ड क्रमांक 06 के पूर्व पार्षद व भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया, मंडल के गायक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा,मंडल के गायक गोपाल यादव, मंडल सदस्य भागीरथ अहिरवार,जगदीश यादव सहित समाजसेवी गिरधारी कबीर पंथी आदि मौजूद रहे जहां ढोलक मास्टर लक्ष्मी वर्मा की शादी की सालगिरह पर उनके घर जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गईं।

