टीकमगढ़। जिला संयुक्त कार्यालय,कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर पानी टपकता है बारिश में यह पानी तेजी से टपकता है जहां इसी मुख्य दरवाजे से जनता जनार्दन का और अधिकारियों कर्मचारियों का आना-जाना है इसी मुख्य दरवाजे के बीचों बीच पानी टपकता है जिसे आज तक ठीक नहीं कराया गया बरसों से यह पानी बारिश शुरू होते ही टपकता है जबकि जिला प्रशासन के आला अधिकारी कर्मचारी भी इसी दरवाजे से रोजाना आते जाते हैं लेकिन इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है लोगों का कहना है कि यह कलेक्ट्रेट कार्यालय का मुख्य दरवाजा है जिस पर बारिश के दौरान पानी टपकता है जिसे ठीक कराया जाए। उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य चैनल वाले दरवाजे के बीचों-बीच बारिश के समय में पानी टपकता है जहां लोगों को आने जाने में समस्या होती है जिसके शीघ्र सुधार की मांग की गई है।

