टीकमगढ़ । स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिले की सभी शासकीय शालाओं में 18 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विधायक श्री यादवेंद्र सिंह शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल, टीकमगढ़ में प्रवेष उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम अंतर्गत नवीन छात्रों के प्रवेश की कार्यवाही, पुस्तक वितरण, बच्चों तथा अतिथियों का टीका लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में 18 जून से 20 जून तक शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत शालाओ में हर्ष और उल्लास से छात्रों के प्रवेश को उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

