टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार,पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अनु. अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना दिगोड़ा के अपराध क्रमांक 163/24 धारा 4क सट्टा एक्ट एवं 74 आईटी एक्ट में पूर्व में ताहिर अली जो ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का काम करता था पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था जिससे क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले गिरोह व सदस्यों के बारे में साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिसमें उसके गिरोह के एक अन्य सदस्य राहुल शुक्ला को टीकमगढ़ से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।,,,,,,,,जप्त एवं सीज मशरूका,,,,,,,आरोपी से एक इको स्पोर्ट कार लगभग कीमती 10,00000 रुपए ,01 मोबाइल कीमती लगभग 72,000 रुपए एवं आरोपी के बैंक खातों में 11,11,203 रुपए फ्रीज कराए गए। कुल 21,83,203 रुपए कीमत की सामाग्री जप्त की गई। ,,,,,,अभीरक्षा में लिया गया आरोपी,,,,, राहुल शुक्ला पिता मुन्ना लाल शुक्ला उम्र 32 साल निवासी खरगापुर हाल टीकमगढ़ को पुलिस ने अभी रक्षा में दिया है।,,,,,,,सराहनीय भूमिका,,,,,थाना प्रभारी दिगोड़ा निरीक्षक एमपी गोड़ ,उप निरीक्षक नीरज लोधी उप निरीक्षक मयंक नगायच, प्रधान आरक्षक- राकेश घोष, विजय घोष, रहमान खान, अनिल विश्वकर्मा आरक्षक अभय वर्मा, नीलू सिंह, अक्षय, अंकित सिंह, सुरेन्द्र, शैलेंद्र आदि की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही है।

