टीकमगढ़ । नशीले पदार्थों के समाज में तेजी से बढ़ रहे उपयोग एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों तथा 26.06.2024 को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस होने के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में 20.06.2024 से 26.06.2024 तक नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रोहित कशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना चौकियों क्षेत्रांतर्गत नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से विशेषकर युवाओं,स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है उक्त जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं में तेजी से बढ़ती जा रही नशे की प्रवृत्ति के दुष्प्रभाव उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है के बारे में जागरूक किया जा रहा है । नशे की प्रवृत्ति लोगों को अपराध घटित करने के लिए भी दुष्प्रेरित करती है इसके अलावा नशे के अन्य दुष्प्रभावों के बारे में बताकर लोगों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

