टीकमगढ़। नगर का श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड प्रांगण जर्जर अवस्था में जा रहा है जहां पूरे बस स्टैंड प्रांगण में गड्ढे ही गढडे नजर आते हैं इन हालातो में यहां ठहरने वाली बसों और आने जाने वाले वाहनों को बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं वाहन मालिकों सहित स्टैंड के स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड प्रांगण को अति शीघ्र सुधरा जाए जिससे कि आवाजाही में वाधाएं ना हों। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ का श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड बुंदेलखंड के सभी जिलों से अनोखा बस स्टैंड है जो सर्व सुविधा युक्त है और यह बस स्टैंड लोगों को अच्छा भी लगता है लेकिन उसके रखरखाव और जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन की अनदेखी के चलते जर्जर अवस्था में जा रहा है। नगर वासियो सहित वाहन मालिकों ने उसे अति शीघ्र दुरुस्त कराए जाने की मांग जिला प्रशासन और नगर प्रशासन से की है।

