टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने आज शासन द्वारा 18 से 20 जून 2024 तक चलाये गये स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला आलमपुरा में विद्यालय के बच्चों को जागरूक किया तथा विद्यालयों के बच्चों को भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों से पहाड़े सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मार्गदर्शन प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने सभी बच्चों को कलर पेंसिल,टॉफी, बिस्किट,पेन वितरित किये। तत्पष्चात उन्होंने संस्था की प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ के साथ वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री शर्मा ने नवीन छात्रों के प्रवेश की कार्यवाही, पुस्तक वितरण, बच्चों तथा अतिथियों का टीका लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में एकाग्रता, लगन एवं अभ्यास करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर डीपीसी श्री पीआर त्रिपाठी, एपीसी श्री सुभाष मिश्रा, एपीसी श्री शैलेष श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक श्रीमती कल्पना अहिरवार, षिक्षक तथा छात्र-छात्रायें एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशन में जिले के 80 अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न विद्यालय में लगाई गई। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक विद्यालय में जाकर बच्चों को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों से संवाद कर आगे भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

