टीकमगढ़ । 21 जून 2023 शुक्रवार के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के नजर बाग प्रांगण में आयोजित किया गया जहां योग के तमाम आसन लगाए गए इस मौके पर मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी एवं जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी जिला पंचायत सीईओ नवनीत कुमार धुर्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी आईएल अठया सहित जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं सहित जिला पंचायत सदस्य नगर पंचायत नगर पालिका के अध्यक्ष सदस्य पार्षद गण एवं आम नागरिक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराया गया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम नगर के स्थानीय नजरवाल प्रांगण में सुबह 06 वजे से निर्धारित समय अनुसार आयोजित किया गया जिसमें योग की विभिन्न आसनें लगाईं गई और योगा कराया गया।