झोपड़ी हटाने की धमकी समिति के सदस्यों का आरोप, जान से मारने की धमकी देता है दबंग शिकायत कर उचित कार्रवाही की मांग

आमला। आदिवासी माझी मत्स्य उद्योग सहाकारी समिति अम्बाडा के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों पर कार्रवाही किये जाने की मांग की है। इस संबंध में एक आवेदन भी प्रशासन को सौंपा है, जिसमें बताया कि ग्राम ससाबड़ के मलकोटा जलाशय में आदिवासी माझी मत्स्य उद्योग सहाकारी समिति अम्बाडा द्वारा मलकोटा जलाशय में विगत 30 वर्षों से मछली पडऩे का ठेका कार्य किया जा रहा है। समिति के लोगों के लिए डेम पर सरकारी भूमि जो कि डूब में है, उस जगह पर समिति के लोगों के ठरहने के लिए कच्ची झोपड़ी का निर्माण किया है। विगत 30 वर्षों से झोपडी है, उस झोपड़ी को व्यवस्थित किया जा रहा है। झोपड़ी के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था, जिससे झोपड़ी की छत टूट गई थी। झोपड़ी का सुधार कर ठरहने के लिए व्यवस्थित किया जा रहा है। समिति सदस्यों का आरोप है कि ग्राम नाहिया के सुभाष कारे द्वारा समिति के लोगो को जान से मारने की धमकी देकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया जा रहा है। सुभाष द्वारा कहा जाता है कि तुम लोगों को यहां पर रहने की परमिशन नहीं मिलेगी। तुम्हारी झोपड़ी मैं तोड़ दूंगा। तुम लोग नहीं रह सकते हो। सदस्यों का यह भी आरोप है कि सुभाष द्वारा समिति की महिलाओं के साथ छेड़छाड भी की जा रही है। समिति सदस्यों ने उक्त मामले की जांच कर उचित कार्रवाही करने की मांग की है।
