सड़क निर्माण को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने किया चक्काजाम कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, चक्काजाम से वाहनों की लगी लंबी कतार

आमला। भारत आदिवासी पार्टी ने चंद्रभागा नदी के पास चक्काजाम कर सारणी से लादी बारंगवाडी होते हुए बोरदेही और सारणी से बंजारीढाल ढानी आवरिया से आमला रोड बनाने की मांग की। पार्टी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कहा गया है कि चक्काजाम के बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं होता है कि आगामी एक माह बाद नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। दरअसल पार्टी की मांग है कि रोड का काम तुरंत चालू कराया जाए। यदि उक्त दोनों मार्ग का निर्माण होता है तो किसानों को आने-जाने में सहुलियत होगी। किसानो और आमजनता को पहाड़ी रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। इन दोनों ही रोड के बनने के बाद चार पहिया वाहनों का भी आवागमन चालू हो जाएगा। इन मार्गो पर बस सुविधा शुरू होती है तो आमला सारणी से छिन्दवाड़ा भी जुड़ जाएगा और बड़े वाहन आसानी से संचालित होगे। जिससे गांवों का समुचित विकास हो पाएगा। अभी फिलहाल ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैतूल-बोरदेही सड़क पर चक्काजाम किए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी, वन विभाग के रेंजर मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाईश देकर चक्काजाम खत्म करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
