टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित, गंभीर अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देष दिये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने लंबित चालान की समीक्षा कर अधिक से अधिक चालान निराकरण किए जाने, गुम इंसान, बालक, बालिकाओं का पता कर परिजनों तक सुरक्षित वापसी, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण तथा अनुसूचित जाति,जनजाति के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देष दिये। बैठक में लंबित खात्मा, खारिज़ी, लघु अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने, स्थाई वारंटो की तामील कराकर वारंटी को न्यायालय में पेश करने, विस्फोटक मैगजीनों एवं लाइसेंस धारकों की संग्रहण क्षमता चैकिंग करने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल एवं खुले में मांस बेचने वालों पर कार्यवाही करने, बाढ़ वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं बचाव की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देष दिये गये। साथ ही जन सामान्य से अपना व्यवहार अच्छा रखें व जनता की यथासंभव समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। इसी प्रकार से ज़मीन के विवादों को राजस्व विभाग से संयोजन स्थापित कर यथाशीघ्र निराकरण कराने संबंधी निर्देश जारी किये गये।

