टीकमगढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक कुंडेश्वर क्षेत्र के ग्राम मिनोरा में दर्जनों ग्रामीण उल्टी दस्त की चपेट में आए हैं जहां वह बीमार हुए हैं जैसे ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग को लगी तत्काल मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उपचार में जुट गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभारम रोशन के निर्देशों एवं बड़ागांव बीएमओ डॉक्टर शांतनु दीक्षित के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से इस गांव में निगहरानी बनाए हुए हैं और डेरा डाले हुए हैं बताया गया की दर्जनों लोग उल्टी दस्त की चपेट में आए हैं जहां कुछ ग्रामीणों का वही गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा डालकर उपचार कर रही है और करीब दो दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी पीने से ऐसा हुआ है ग्रामीण बताते हैं कि यहां पानी सप्लाई की जो टंकी है वह काफी दिनों से साफ नहीं हुई है जिस कारण गंदा पानी आता है वहीं कुछ एक ग्रामीणों का यह भी कहना है की पाइपलाइन लीकेज है जिसमें नालियों का पानी आता है हालांकि जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग इस चीज की जानकारी कर रहा है कि आखिरकार लोग बीमार क्यों हुए हैं ज्यादातर दूषित पानी पीने का ही कारण बताया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से इस गांव में ही मुस्तैद है और 24 घंटे निगहरानी कर उपचार ग्रामीणों का किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉक्टर शोभाराम रोशन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है और पूरी तरह से विभाग मुस्तैद है और मरीजों का गांव में ही उपचार किया जा रहा है।

